द्वारिकाधीश से इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने लिया आशीर्वाद
द्वारिकाधीश से इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने लिया आशीर्वाद
-मुख्य न्यायाधीश के साथ मौजूद रहे रजिस्ट्रार जनरल, मथुरा व आगरा के जिला जज
मथुरा । इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने रविवार प्रातः भगवान श्री द्वारकाधीश मंदिर पहुंच कर ठाकुर द्वारकानाथ जी के दर्शन व पूजा अर्चना करके आशीर्वाद प्राप्त किया, द्वारकाधीश मंदिर में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के साथ उनकी पत्नी, रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह सिरोही एवं उनकी पत्नी, जिला जज विकास कुमार एवं उनकी पत्नी, साथ ही आगरा के जिला जज मलिक ने प्रभु द्वारकानाथ की पूजा अर्चना कर मंगल कामना की मनौती मांगी ।
इस अवसर पर मंदिर के गोस्वामी डॉ0 वागीश कुमार महाराज (तृतीय पीठाधीश्वर) ने मुख्य न्यायाधीश को प्रभु का आशीर्वाद प्रदान किया, मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने मुख्य न्यायाधीश को मंदिर के इतिहास एवं पूजा-सेवा पद्धति की विस्तृत जानकारी दी, कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य सहदेव कृष्ण चतुर्वेदी द्वारा स्वस्तिवाचन के साथ हुई जिसके बाद वीआईपी कक्ष में मुख्य न्यायाधीश को दुपट्टा, प्रसाद एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
दर्शन उपरांत मुख्य न्यायाधीश ने विजिटर बुक में अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा कि दर्शन करने के बाद मुझे आनंद की अनुभूति हुई, इस दौरान चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट नितिन दीक्षित, प्रथम एसीजेएम सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अनुपम दीक्षित, अपर जिलाधिकारी (वित्त) पंकज कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, शहर कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा सहित अन्य न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर प्रशासन की ओर से अशोक कुमार शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, सहदेव कृष्ण पाठक, बृजेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, अनंत पाठक, प्रकाश एवं ओपी गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









