रोडवेज बस पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा, दो की मौत, 15 घायल

रोडवेज बस पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा, दो की मौत, 15 घायल
-मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस, मथुरा से फिरोजाबाद जा रही थी बस
-महुअन के समीप हुआ हादसा, कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा देने जा रही छात्रा की हुई मौत
  मथुरा । फिरोजाबाद जा रही अनुबंधित रोडवेज बस महुअन टोल के पास ट्रक की टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई, घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गई, मौके पर आधा दर्जन एम्बुलेंस और पुलिस पहुंच गई और पीड़ितों को तुरंत राहत दी, घायलों को फरह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया, घटना में आगरा में पुलिस भर्ती की परीक्षा देने जा रही छात्रा समेत दो की मौत हो गई, 15 घायल बताए जा रहे हैं जिनमें से 5 को फरह सीएचसी पर दाखिल कराया गया । 


   सोमवार को मथुरा से फिरोजाबाद जा रही लालरंग की एक अनुबंधित मिनी रोडवेज बस महुअन गांव के समीप ओवरटेक के समय दुर्घटना का शिकार हो गई, अनुबंधित बस महुअन के समीप पहुंची थी, तभी वह आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने लगी, उसी  वक्त बस का संतुलन बिगड़ गया और वह हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ गई, पीछे से आ रहे ट्रक ने डिवाइडर पर चढ़ती बस में टक्कर मार दी जिससे बस का संतुलन खराब हो गया और वह हाइवे पर पलट गई, बस पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई, आसपास के लोग, ढाबा कर्मचारी सहयोग के लिए घटनास्थल की ओर  दौड़ पड़े। 
  पुलिस और एंबुलेंस को भी सूचना ददी, मौके पर आधा दर्जन एम्बुलेंस सवारियों की सुरक्षा के लिए पहुंच गईं, थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, हाइवे पर लगे जाम को सुचारू कराया, बस पलटने की घटना में नगला झींगा मथुरा की छात्रा चंचल और बरहन आगरा निवासी संगीता की मौत हो गई, छात्रा पुलिस भर्ती का पेपर देने आगरा जा रही थी, महिला परिवार के साथ 84 कोस की परिक्रमा कर वापस लौट रही थी, घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
   फरह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ0 रामबीर सिंह ने बताया कि पांच घायल यात्रियों को स्वास्थ्य केंद्र पर दाखिल कराया गया था, इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है, यात्रियों ने चालक पर  नशे में होने के आरोप भी लगाए हैं, फिलहाल कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार दोपहर गोवर्धन से आगरा मार्ग पर चल रही रोडवेज अनुबंधित बस के चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तेज रफ्तार होने के कारण चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा जिससे बस सीधे डिवाइडर पर जा चढ़ी और सड़क पर ही पलट गई, हादसे में आगरा के थाना बरहन निवासी महिला संगीता और चंचल निवासी नगला छिंगा मगोर्रा की मौत हो गई ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1926383
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.