आप ने रजिस्ट्री कार्यालय चल रहे धरने का किया समर्थन

आप ने रजिस्ट्री कार्यालय चल रहे धरने का किया समर्थन
  मथुरा । बुधवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने रजिस्ट्री कार्यालय पर जारी गत 3 दिन से चल रहे अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, ई स्टाम्प ऑनलाइन टाइपिंग वर्कर के संयुक्त धरने का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार से मांग की है कि आंदोलनकारियों की जायज मांग को शीघ्र मानकर उन्हें पुनः अपने काम पर वापस भेजे। 
   उन्होंने धरना स्थल पर आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आजीविका से जुड़ा हुआ गंभीर सवाल है, जहां सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए रोजगार के नए अवसर पैदा करने चाहिए थे, वहीं सरकार की इस मंशा से अकेले मथुरा में ही 2000 से अधिक लोग बेरोजगार होंगे, इनसे जुड़े परिवारों के 10000 से अधिक सदस्यों को रोटी जैसे भारी संकट का सामना करना पड़ेगा, उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी मंसा स्पष्ट करनी चाहिए तथा बिना सोचे समझे कोई कदम नहीं उठाना चाहिए ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1926386
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.