देवी देवताओं के स्वरूपों के अनुचित प्रदर्शन पर आपत्ति, सौंपा ज्ञापन

देवी देवताओं के स्वरूपों के अनुचित प्रदर्शन पर आपत्ति, सौंपा ज्ञापन
   मथुरा । हिन्दू देवी देवताओं का स्वरूप धारण कर ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, इन कार्यक्रमों में किसी तरह की कोई पवित्रता नहीं है, आयोजन हास्य का विषय बन रहे हैं, ऐसे में सनातियों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है, राष्ट्रीय हनुमान दल के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र रावत ने जगह-जगह हो रहे ऐसे आयोजनों को रोकने के लिए एसडीएम महावन को ज्ञापन दिया ।
    ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ समय से देखने में आ रहा है कि शोभायात्राओं, मंडलियों एवं सड़कों पर श्री बजरंगबली जी व अन्य देवी देवताओं के स्वरूप को अनुचित तरीके से नृत्य करवाकर प्रस्तुत किया जा रहा है, श्री हनुमान जी करोड़ों सनातनियों के आराध्य, बल, बुद्धि, भक्ति और मर्यादा के प्रतीक हैं, उनका इस प्रकार सार्वजनिक मनोरंजन के रूप में प्रदर्शन करना समस्त सनातन समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, राष्ट्रीय हनुमान दल इस कृत्य की घोर निंदा करता है ।
   ज्ञापन में मांग की गई है कि जनपद में श्री बजरंगबली जी के स्वरूप का सड़कों मंडलियों में अनुचित नृत्य एवं प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाई जाए, सभी झांकी आयोजकों, कलाकारों एवं समितियों को इस संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जाएं तथा यदि भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना संज्ञान में आती है तो प्रशासन द्वारा उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, राष्ट्रीय हनुमान दल प्रशासन से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देता है, यदि इस विषय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने के लिए बाध्य होगा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2002093
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.