सपा महानगर अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला
सपा महानगर अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला
-सरकार पर लगाया 22 भर्तियों में 11514 पीडीए आरक्षित सीट लूटने का आरोप
मथुरा। समाजवादी पार्टी की महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने बुधवार को पार्टी कार्यालय डैम्पियर नगर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की 22 भर्ती परीक्षाओं में पीडीए आरक्षण घोटाले के सवाल पर पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए को मिलने वाले आरक्षण की लूट कर रही हैं, उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के संविधान को लगातार भाजपा सरकार कमजोर कर रही है ।
उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की सरकार संविधान द्वारा प्रदत्त आरक्षण के अधिकार को लगातार छीन रही है, संविधान द्वारा प्रदत्त आरक्षण को धीरे धीरे कमजोर किया जा रहा है, उन्होंने सरकारी नौकरियों में हुए क्रमवार घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि इस सरकार ने वर्ष 2019 से अब तक कुल 22 भर्ती परीक्षाओं में 11,514 पीडीए आरक्षित सीटों की लूट की है, पीडीए आरक्षण घोटाले की एक पुस्तिका जारी करते हुए बताया कि इस सरकार ने 69 हजार शिक्षक भर्ती में 7933, वन और वन्य जीव रक्षक भर्ती में 88, बांदा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भर्ती में 5, ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में 232, नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती में 47, यूपीएसएससी कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर तृतीय श्रेणी की भर्ती में 300, प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती में 34, लखीमपुर कोआपरेटिव बैंक भर्ती में 8, यूपीएससी आशुलिपिक भर्ती में 37, यूपीएसएससी कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 434, लेखपाल भर्ती में 960, पशु चिकित्सक भर्ती में 81, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती में 55, चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद भर्ती में 54, चिकित्सा अधिकारी होमियोपैथिक भर्ती में 2, युपीएस एससी अमीन, नीलामकर्ता भर्ती में 19, युपीएस एससी लिपिक सह टंकण भर्ती में 9, यूपीएस एससी सहायक कोषागार लेखाकार भर्ती में 58,युपीएस एससी अधिशासी अधिकारी भर्ती में 13,युपीएसएससी सहायक चकबंदी अधिकारी भर्ती में 10, युपीएस एससी कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 588, पदों की लूट की गयी है ।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि यह सरकार पीडीए तबके के साथ लगातार बेईमानी कर रही है, यह भी बताया गया कि पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी यह माना है कि आरक्षण का सही पालन नहीं किया गया है, इलाहाबाद उच्च न्यायालय का भी निर्देश है कि प्रभावितों को न्याय दिया जाये, इसके बावजूद भी सरकार बेईमानी के रास्ते पर है, सरकार पीडीए तबके के साथ इंसाफ नहीं करना चाहती, समाजवादी पार्टी पीडीए तबके को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और लगातार करती रहेगी, कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और सामाजिक न्याय की पक्षधर पार्टी है तथा भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे आरक्षण घोटाले को जनता के बीच उजागर करने का कार्य करेगी ।













