खाद्य सुरक्षा विभाग ने बरसाना में नष्ट कराया 50 किलो पेड़ा
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बरसाना में नष्ट कराया 50 किलो पेड़ा
-गोवर्धन, कोसीकलां व मथुरा में लिए गए खाद्य पदार्थों के आठ नमूने
मथुरा । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में अधिक मास, पुरुषोत्तम मास के महीने में आमजन एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ व गुणवत्ता युक्त खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने को डीएम के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सचल दल के सदस्यों ने अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से आठ नमूने एकत्रित किए जिससे मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया ।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहर सिंह कुशवाह ने गोवर्धन से आइसक्रीम व मिर्च पावडर का एक-एक नमूना, धर्मेन्द्र सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने इण्डस्ट्रियल एरिया से सॉस का एक नमूना, कोसीकलां से जितेन्द्र सिंह ने सॉस व हल्दी पावडर का एक-एक नमूना, गोवर्धन चौराहा स्थित रेस्टोरेंट से रीना शर्मा द्वारा पनीर की सब्जी का एक नमूना, रामनरेश, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा लक्ष्मीनगर स्थित डेयरी से पनीर व गणपति एन्क्लेव से बेसन का एक-एक नमूना इस प्रकार कुल 8 नमूनें संग्रहित किये गये, बरसाना स्थित मिठाईयों की दुकानों पर अस्वास्थकर दशाओं में भंडारित लगभग 50 किलोग्राम पेड़ा नष्ट कराया गया, संग्रहित नमूने जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे हैं ।







.jpeg)









