श्री श्याम वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में निकली निशान यात्रा

श्री श्याम वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में निकली निशान यात्रा
-श्री श्याम सखा मित्र मंडल द्वारा किया गया आयोजन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत 
 मथुरा । श्री श्याम सखा मित्र मण्डल द्वारा शनिवार को तृतीय श्री श्याम वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 151 भव्य निशान यात्रा श्री खाटू श्याम मन्दिर भूतेश्वर के महंत भवानी गिरी के सानिध्य में निकाली गई, यात्रा में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर बाबा श्याम के जयकारों के साथ नगर में भक्ति का माहौल बना दिया, निशान यात्रा कृष्णा नगर स्थित राधा नगर मंदिर से प्रारंभ होकर कृष्णा नगर मार्केट, सौंख रोड, बिजलीघर मार्ग से होते हुए खाटू श्याम मन्दिर भूतेश्वर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।


  निशान यात्रा के दौरान विभिन्न आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, यात्रा में सबसे आगे भगवान श्री गणेश की सुंदर झांकी निकाली गई जिसके बाद भगवान भोलेनाथ की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही, इसके साथ ही विंटेज कार, डीजे वाहन एवं भजन-कीर्तन मंडलियों ने पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया, यात्रा के अंत में बाबा खाटू श्याम की भव्य एवं अलौकिक झांकी निकाली गई जिसके दर्शन के लिए श्याम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, पूरे मार्ग में श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए निशान लेकर चल रहे थे, जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं स्वागत की व्यवस्था की गई । 


  श्री खाटू श्याम मन्दिर भूतेश्वर के महंत भवानी गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निशान यात्रा श्री श्याम बाबा मन्दिर के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली गई है, श्याम भक्तों द्वारा इस शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया व मिठाइयां कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम बांटकर स्वागत किया गया, कार्यक्रम का सफल संचालन एवं व्यवस्था महंत भवानी गिरी, श्रीचंद भगत, अजय अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, यश अग्रवाल, रुद्राक्ष अग्रवाल द्वारा किया गया, निशान यात्रा के समापन पर बाबा श्याम की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया, आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1831013
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.