विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में किया गया सरकार का गुणगान
विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में किया गया सरकार का गुणगान
-मोदी जी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम वर्ष-लक्ष्मीनारायण चौधरी
मथुरा । भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान गोवर्धन पैलेस में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक चंदन सिंह ने की, कार्यक्रम का शुभारंभ कवयित्री डॉ0 रितु गोस्वामी के कविता पाठ से हुआ जिसके पश्चात सुप्रसिद्ध कवि डॉ0 रमाशंकर पाण्डेय एवं डॉ0 अनिल गहलोत ने भी काव्य पाठ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का गुणगान किया, संचालन सतपाल चौधरी ने किया ।
मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि मोदी जी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम वर्ष रहे हैं, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, पीएम आवास, हर घर नल से जल, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा है, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना ही संकल्प है, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व विधायक चंदन सिंह ने 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के थीम पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताईं ।
भाजपा जिला अध्यक्ष निर्भय पाण्डेय ने सभी अतिथियों, प्रबुद्धजनों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम में पधारे पत्रकारों एवं प्रबुद्ध जनों एवं डॉक्टरों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया, सुरेश तरकर, अनिल तरकर, रणवीर सिंह, जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, आकाश चौधरी, भगत सिंह, अजय भानु, प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह पारस ठाकुर मंडल अध्यक्ष सहित सभी मंडल अध्यक्ष, डॉक्टर, शिक्षक, अधिवक्ता, व्यापारी, पत्रकार व सैकड़ों प्रबुद्धजन मौजूद रहे ।







.jpeg)









