मुठभेड़ : भाजपा नेता का हत्यारोपी घायल, दो गिरफ्तार

मुठभेड़ : भाजपा नेता का हत्यारोपी घायल, दो गिरफ्तार
-जमीनी विवाद में पिता पुत्र पर किया था जानलेवा हमला, पुत्र घायल
  मथुरा । जमीनी विवाद में भाजपा नेता और उसके पुत्र पर जानलेवा हुआ था, घटना में पिता और पुत्र दोनों बुरी तरह से घायल हो गये थे, उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र का इजाल चल रहा है, पुलिस के अनुसार 20 जून को मीरा कॉलोनी में जमीनी विवाद के दौरान भाजपा नेता सेनापति कुंतल गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी, मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी, गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया था । 
  क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी के मुताबिक थाना रिफाइनरी क्षेत्रान्तर्गत मीरा कॉलोनी में हुए जमीनी विवाद में सेनापति कुंतल नामक व्यक्ति घायल हो गए जिनकी दौराने ईलाज मृत्यु हो गयी, उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया, मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस टीम ने कोयला अलीपुर कट के पास दबिश दी तो अभियुक्तगण द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। 
   क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त योगेन्द्र पहलवान दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके साथी अभियुक्त समय सिंह को मौके से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार, लोहे की सरिया, दो अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, पुलिस अभिरक्षा में घायल अभियुक्त योगेन्द्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
  

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1926378
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.