टीबी मुक्त भारत के लिए भजन गायक चित्र, विचित्र ने की अपील
टीबी मुक्त भारत के लिए भजन गायक चित्र, विचित्र ने की अपील
-100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान को जनांदोलन बनाने की अपील
मथुरा । प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान को जनांदोलन बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं, इसी क्रम में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक चित्र-विचित्र महाराज ने देशवासियों से टीबी के प्रति जागरूक रहने और समय पर जांच कराने की अपील की है, अपने संदेश में भजन गायक ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है ।
उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, लगातार बुखार, वजन कम होना, कमजोरी या रात में अत्यधिक पसीना आने जैसी समस्या हो तो उसे तत्काल जांच करानी चाहिए, कहा कि लक्षणों को नजरअंदाज करना मरीज और उसके परिवार दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है, उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा टीबी की जांच और उपचार की सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं, उनका कहना था कि जागरूकता और जनसहयोग के बल पर ही टीबी जैसी बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 संजीव यादव ने कहा कि लोकप्रिय धार्मिक हस्तियों के संदेश लोगों तक तेजी से पहुंचते हैं और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में मददगार साबित होते हैं, इससे टीबी मुक्त भारत अभियान को और अधिक जनसमर्थन मिलने के साथ-साथ आमजन में जागरूकता भी बढ़ेगी, अंत में महाराज ने लोगों से संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहाकृ “समय पर जांच, पूरा इलाज कृ टीबी से मिलेगी निजात” “जन-जन का यही पुकार, टीबी मुक्त हो देश हमारा” “टीबी हारेगा, भारत जीतेगा” ।







.jpeg)









