लखनऊ में अग्निकांड के बाद मथुरा में चलाया गया अभियान

लखनऊ में अग्निकांड के बाद मथुरा में चलाया गया अभियान 
-सिटी मजिस्ट्रेट ने बीएसए रोड पर आधा दर्जन कोचिंग, लाइब्रेरी पर की कार्यवाही
-अभियान के दौरान होटल संचालकों को भी थमाए नोटिस, मची खलबली
   मथुरा । लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद धर्मनगरी मथुरा में भी जिला प्रशासन पूरी तरह से ‘अलर्ट मोड’ पर आ गया है, छात्रों और आम जनता की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र के नेतृत्व में एक बड़ी संयुक्त टीम ने बीएसए कॉलेज क्षेत्र के आसपास संचालित कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों पर सघन जांच अभियान चलाया, इस औचक कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं कई कोचिंग संचालक सेंटरों पर ताला लगाकर रफूचक्कर हो गए ।
   मंगलवार को हुई इस बड़ी कार्रवाई में सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण फायर ब्रिगेड विभाग, आवास विकास परिषद और भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा, टीम ने जब कोचिंग हब कहे जाने वाले बीएसए कॉलेज रोड पर अचानक दस्तक दी तो संचालकों के होश उड़ गए, निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी में फायर सेफ्टी मानकों, आपातकालीन निकासी व्यवस्था और आवश्यक एनओसी की बारीकी से पड़ताल की ।
 कई नामचीन कोचिंग संस्थानों के पास फायर विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र तक नहीं था। कुछ स्थानों पर आपातकालीन निकास के रास्ते बंद थे या बेहद संकरे थे, जो किसी भी हादसे के वक्त बेहद जानलेवा साबित हो सकते थे, सुरक्षा मानकों की इस गंभीर अनदेखी पर कड़ा रुख अपनाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर ही आधा दर्जन कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों को सील करने के आदेश दे दिए। प्रशासन की यह कार्रवाई सिर्फ कोचिंग सेंटरों तक ही सीमित नहीं रही ।
   सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इसी मार्ग पर व्यावसायिक रूप से संचालित हो रहे सभी तरह के होटलों की भी जांच की गई है। सुरक्षा और एनओसी से जुड़े मानकों में कमियां पाए जाने पर इन सभी होटलों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र ने साफ और कड़े शब्दों में कहा कि ”छात्रों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वाेपरि है। इसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिन भी संस्थानों में नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, उनके खिलाफ इसी तरह कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी ।
   प्रशासन की इस ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद जिले भर के कोचिंग माफियाओं और अवैध रूप से चल रहीं लाइब्रेरियों में दहशत का माहौल है, कई संचालक आनन-फानन में अपने फायर सेफ्टी उपकरण और कागजात दुरुस्त करने की कवायद में जुट गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यह चेकिंग अभियान रुकने वाला नहीं है, बल्कि लगातार जारी रहेगा ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1859055
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.