रोडवेज बस चालक को चलती बस में आया हार्टअटैक, मौत

रोडवेज बस चालक को चलती बस में आया हार्टअटैक, मौत
-पूर्व सैनिक की सूझबूझ से बस में सवार करीब 50 सवारियों की बची जान 
   मथुरा । उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मथुरा डिपो की बस को लेकर लगभग 35 वर्षीय चालक शुक्रवार को प्रातः मुरादाबाद के लिए पुराना बस अड्डे से रवाना हुआ, जैसे ही यह बस इगलास के पास पहुंची तो बस चलाते हुए चालक को हार्टअटैक पड़ गया, सीट पर बैठे बैठे ही वह लुढक गया, बस डिवाइडर से टकराकर रूक गई, एक फौजी की सूझबूझ से बस में सवार पचास सवारियां सुरक्षित बच गईं, चालक को परिचालक समीप के अस्पताल ले गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
  सूचना मिलने पर मथुरा डिपो के एआरएम मदन मोहन शर्मा भी इगलास पहुंच गए, इसकी सूचना मृतक चालक के परिजनों को दी, मृतक के परिजन इगलास के लिए रवाना हो गए हैं, मथुरा डिपो की बस संख्या यूपी 78 केटी  3189 को पुराना बस अड्डे से शुक्रवार की प्रातरू 7.30 बजे मुराबाद के लिए रवाना हुई, जैसे ही बस अलीगड़ के कस्बा बेसवां से पहले नगला फोंदा के समीप पहुंची तो चालक गणेश कुमार रामपुर अडीग, मथुरा निवासी सीट पर बैठे-बैठे अचानक निढाल हो गए, बस बेकाबू होकर सड़क की दूसरी साइड में चली गई, इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया, बस में लगभग पचास सवारियां सवार थीं, बस में सवार यात्रियों की चीख निकल आई ।
  तभी बस में सवार एक फौजी ने तुरंत स्टेरिंग संभाल लिया, उन्होंने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, बस बिजली के एक पोल को तोड़ते हुए चबूतरे से जा टकराई, इस हादसे में वहां बंधी कुछ गायें घायल हुईं, चालक गणेश कुमार को मंगलायतन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, एमआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि बस चालक को हार्डअटैक पड़ गया था जिससे उसकी मृत्यु हो गई, चालक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये दिए जाएंगे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1867120
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.