यमुना एक्सप्रेस वे : दुर्घटनाग्रस्त कार में मिला 22 किलो गांजा

यमुना एक्सप्रेस वे : दुर्घटनाग्रस्त कार में मिला 22 किलो गांजा
-पुलिस ने दर्ज किया दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा, तलाश जारी
  मथुरा । यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई एक कार से मांट पुलिस ने 21 किलो 838 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार रात थाना मांट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जाबरा टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त होकर खड़ी एक कार में संदिग्ध सामान रखा हुआ है ।
  सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली जिसमें एक थैले से 21 किलो 838 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि मामले में दिल्ली निवासी दिनेश पुत्र नरेश कुमार तथा बिहार के सुपौल निवासी जयप्रकाश चौधरी पुत्र नागेश्वर चौधरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस के अनुसार बरामद गांजा कहां से लाया जा रहा था और किस स्थान पर इसकी आपूर्ति की जानी थी, इसकी जांच की जा रही है, मामले में आरोपियों की तलाश के साथ-साथ पूरे नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2063424
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.