श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण के अंतर्गत हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन
श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण के अंतर्गत हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन
-राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
मथुरा । भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़े के अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव एवं पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, पूर्व महानगर चेतन स्वरूप पाराशर सुल्तान सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने कहा कि डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया, उन्होंने कहा कि एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे का उनका संकल्प आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है, उनके विचार और आदर्श भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक हैं, विशिष्ट अतिथि विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश डॉ0 मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है, संचालन दीपक गोला ने किया ।
इस दौरान महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, विनीत शर्मा, ज्ञानेंद्र राणा, रामकिशन पाठक, सुरेंद्र सिंह प्रधान, ललित गौतम, संजय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, कल्पना गर्ग, नीलम पांडे, पूनम वाल्मीकि, सुनीता उपाध्याय, अंकुर गुर्जर, योगेश आभा, बृजेश अहेरिया, बलराम शर्मा, प्रणय पाराशर, मोहन भारद्वाज, दीपा, ममता भारद्वाज, यज्ञदत्त कौशिक, नितिन कौशिक, लोकेश तायल, राजू चौधरी, अजय सिंह राजावत, हाकिम सिंह, जितेंद्र वार्ष्णेय, कान्हा शर्मा, सतेंद्र सिरोही, लोकेश निषाद, प्रकाश गौड़, सुनील तरकर, करतार सिंह पाराशर, अमित पाठक, धर्मेश, विजय शर्मा, शिव कुमार रावत, विकाश दिवाकर, हनुमान गुर्जर आदि मौजूद थे ।







.jpeg)









