सीपीआई ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
सीपीआई ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
-कम्युनिस्टों ने की अयोध्या राम मंदिर में चोरी के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
मथुरा । भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को जनहित के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन दिया, ज्ञापन में प्रमुख रूप से राम मंदिर में खजाना चोरी की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है ।
ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में कमी करने, उत्तर प्रदेश में बुलडोजर राज समाप्त करने, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों एवं अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर तत्काल रोक लगाने, अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई करने, पंचायत चुनाव शीघ्र कराने, आय से अधिक संपत्ति वाले अधिकारियों की निष्पक्ष जांच कराने तथा गोवर्धन विधानसभा सहित जनपद के ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही ।
ज्ञापन सौंपने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने एसएसपी निवास के समीप से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और जनहित के मुद्दों को लेकर जोरदार नारेबाजी की, इस दौरान "चंदा चोर गद्दी छोड़", "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" आदि के नारों के साथ उग्र प्रदर्शन किया, प्रदर्शन में गफ्फार अब्बास एडवोकेट,राधा चौधरी, जब्बार अब्बास एडवोकेट, रवि शर्मा एडवोकेट, राज रानी, हेमलता, याकूब शाह, मास्टर विरेंद्र, हरीश एडवोकेट, आशू एडवोकेट, सोहन सिंह चौधरी आदि शामिल थे ।







.jpeg)









