गन्दगी और गंदे पानी से अटी पड़ी हैं छटीकरा की गलियां व क्षेत्र

गन्दगी और गंदे पानी से अटी पड़ी हैं छटीकरा की गलियां व क्षेत्र
-ग्रामीणों ने हर दर पर दी है दस्तक, सिर्फ मिल रहे हैं आश्वासन, बरसात में बिगड़ेंगे हालात  
  छटीकरा (मथुरा) । अभी तो बरसात भी शुरू नहीं हुई हैं और गांव में हर समय गंदा पानी भरा हुआ है, ग्राम पंचायत छटीकरा में पानी का निकास नहीं है, ग्रामीणों का कहना है कि हम अधिकारियों से बात करते हैं तो वह कह देते हैं वह एनएचआई से बात करें, जब एनएचएआई के अधिकारियों से बात करते हैं तो वह कहते हैं, जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात करे, ग्राम पंचायत ने भी हाथ खडे कर दिये हैं, अभी तक एनएच 19 के सर्विस रोड पर जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है ।


   हर समय गांव की गलियों में गंदा पानी भरा रहता है, बिना बारिश के भी हर समय पूरे गांव में गंदे पानी का भराव रहता है, ग्रामीणों का कहना है कि जब बारिश शुरू हो जाएगी तो गंदा पानी घर में घुसने लगता है, बीमारियों का खतरा हर समय बना रहता है, राजनीतिक दलों के नेता आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं लेकिन काम नहीं होता है, ग्रामीण हर दर पर दस्तक देकर थक गये हैं, ग्रामीणों ने अपने स्तर से भी कई बार इस समस्या के समाधान का प्रयास किया है लेकिन वह समस्या का हल निकालने में असफल ही रहे हैं, यह मुद्दे गामीण सोशल मीडिया पर भी जोरशोर से उठा रहे हैं ।
  ग्रामीण गोविंद शर्मा ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया, हर बारिश में छटीकरा की गलियों और सड़कों पर पानी भर जाता है, लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है, बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, दुकानदारों का काम प्रभावित होता है और गंदे पानी से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, हर बारिश में छटीकरा की गलियों और सड़कों पर पानी भर जाता है, लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है, बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, दुकानदारों का काम प्रभावित होता है और गंदे पानी से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2002958
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.