श्री राम मंदिर में चढ़ावे व चंदा चोरों से मुक्ति को निकाली सदबुद्धि पदयात्रा

श्री राम मंदिर में चढ़ावे व चंदा चोरों से मुक्ति को निकाली सदबुद्धि पदयात्रा
-कांग्रेस ने श्रीजी बाबा आश्रम हनुमान मंदिर से से श्रीकृष्ण जन्म भूमि तक निकाली यात्रा
  मथुरा । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में चढ़ावे एवं चंदा चोरों से मुक्ति के लिए सद्बुद्धि पदयात्रा भूतेश्वर स्थित श्रीजी बाबा आश्रम हनुमान मंदिर पूजा अर्चना कर शुभारंभ की, भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि के गेट पर हनुमान चालीसा पढ़कर यात्रा का समापन किया गया, पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या स्थित भगवान श्री राम मंदिर में चढ़वे की चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी खबरों से करोड़ों करोड़ों राम भक्तों की आस्था आहत हुई हैं ।


  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है की आस्था से जुड़ी इस संपूर्ण घटना की उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से निष्पक्ष जांच कराई जाए और ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए, चारों पीठों के शंकराचार्य एवं श्री राम मंदिर के सम्मानित महंतों को इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाए, उन्होंने कहा कि देश की जनता चाहे वह गरीब मजदूर किसान व्यापारी एवं संतों और आमजन द्वारा भगवान श्री राम मंदिर में दिए गए चंदा को भाजपा सरकार ने चोरी कर आरएसएस एवं भाजपा के फाइव स्टार होटलों की तरह कार्यालयों में लगाया गया है। जो की बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है जिसकी निष्पक्ष जांच होना बहुत ही आवश्यक है ।
  सद्बुद्धि पैदल यात्रा में लता चौहान, पुनीत बघेल, अबरार कुरेशी, रूपा लवानिया, शालू अग्रवाल, नीलम कुलश्रेष्ठ, गीता दिवाकर, अनाम धन्य तिवारी, प्रवीण ठाकुर, विपुल पाठक, हर्ष चौरसिया, काशन रिजवी, प्रेम शंकर शर्मा, आशीष अग्रवाल, गौरांग अग्रवाल, संदीप चौधरी, कुंवर सिंह निषाद, करन निषाद, रमेश कश्यप, जिलानी कादरी, अमित राज, विनोद दिवाकर, मुस्लिम कुरैशी, शैलेंद्र चौधरी, शाहरुख खान, धीरू चौधरी बलबीर सिंह, भगवान सिंह, राकेश शर्मा, रूपेश धनगर, पीयूष अग्रवाल, भगवान देवी, सुशील गौतम, दीपक सिंह, हाकिम सिंह छोंकर, कृष्ण वीर शर्मा, पूरन सिंह, नितिन वार्ष्णेय, अनिल खरे, अनुज गुप्ता, तपेश गौतम, धर्मेंद्र सिंह, गौरी शंकर यादव, खुशीराम पटेल, पंकज चौधरी, शाहरुख खान, दिलशाद, हर्ष कुमार, मंजू देवी, ललिता देवी, लक्ष्य गौड़, चंद्र प्रकाश आदि उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1891638
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.