होटल मोहित पैलेस में पकड़ी 12 किलोवाट की बिजली चोरी
होटल मोहित पैलेस में पकड़ी 12 किलोवाट की बिजली चोरी
-विद्युत प्रवर्तन दल को सात घरेलू परिसरों में मिली 19 किलोवाट की चोरी
मथुरा । विद्युत प्रवर्तन दल एवं रेड्स टीम ने अभियान के दौरान होटल सहित आठ स्थानों पर बिजली चोरी रंगेहाथ पकडी है, इसमें लाखों रुपये का जुर्माना संभावित है, मुख्यालय द्वारा बिजली चोरी रोकने एवं राजस्व वसूली के निर्देश दिए जा रहे हैं ।
विजिलेंस प्रभारी अरुण कुमार, जेई किशन कुमार, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र पाल सिंह सहित टीम के सदस्यों ने सूचना पर रिफाइनरी गेट नंबर नौ स्थित वाणिज्यिक कनेक्शन को चेक किया तो होटल मोहित पैलेस में चेंज ओवर के माध्यम से चोरी होती मिली, करीब 12 किलोवाट लोड मिला, इसके अलावा विजिलेंस टीम ने रेड्स टीम के एई सतेन्द्र कुमार, जेई पवन सहित अन्य कर्मचारियों के साथ हाई लाइन लॉस फीडर के राल में अभियान चलाया, यहां सात स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी, करीब 19 किलोवाट लोड मिला, टीम ने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है ।







.jpeg)









