पेड़ लगाने के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी-एसडीएम

पेड़ लगाने के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी-एसडीएम
  चौमुहां (मथुरा) । कस्बा में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण महा-अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ब्रह्मा जी की पावन नगरी स्थित ब्रह्मवन में उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार और चेयरमैन प्रतिनिधि ठाकुर कारे बाबा ने संयुक्त रूप से पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की, जनसमूह को संबोधित करते हुए एसडीएम अखिलेश कुमार ने पर्यावरण और मानव जीवन के अंतर्संबंधों पर प्रकाश डाला, कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं, जिनसे न केवल ऑक्सीजन मिलती है बल्कि हमारी जलवायु भी शुद्ध रहती है ।
   उपजिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि केवल पौधा लगा देने से हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती। असली जिम्मेदारी उन पौधों को सुरक्षित रखने और उनके बड़े होने तक उचित देखभाल करने की है। ब्रह्मवन को एक प्रमुख पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। एसडीएम ने घोषणा की कि वन क्षेत्र को और अधिक सुंदर व सुरक्षित बनाने के लिए जल्द ही बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाएगा, इसके साथ ही यहां अन्य सांस्कृतिक धरोहरों को भी सहेजा जाएगा। इन सभी विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए जल्द ही एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। 
  चेयरमैन प्रतिनिधि ठाकुर कारे बारे ने क्षेत्र के विकास को लेकर प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि ब्रह्मवन के सुंदरीकरण से चौमुहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भगवान श्री कृष्ण और ब्रह्मा जी की इस पावन स्थली पर एक सुंदर प्राकृतिक वातावरण का आनंद मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने संकल्प दोहराया कि नगर पंचायत चौमुहां को हर बुनियादी सुविधा से लैस कर एक आदर्श और विकसित नगर पंचायत बनाया जाएगा। इस मौके पर भूरी सैनी, रमेश, नरेश, राजू, भरत, राहुल, गोलू, लोकेश सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1914217
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.