चिंताहरण महादेव घाट व श्री नंदभवन परिसर में किया श्रमदान
चिंताहरण महादेव घाट व श्री नंदभवन परिसर में किया श्रमदान
मथुरा । उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन एवं हार्टफुलनेस के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे श्हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है महाअभियान के अंतर्गत रविवार को महावन स्थित चिंता हरण महादेव घाट और श्री नंद भवन (84 खंभा) परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में 350 से अधिक स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया, स्वयंसेवक केवल मथुरा ही नहीं बल्कि दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, इटावा, हाथरस और भरतपुर से भी सेवा के लिए पहुंचे ।
उन्होंने तीर्थ स्थलों की सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, अभियान का नेतृत्व उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र ने किया, शुभारंभ हार्टफुलनेस ध्यान से हुआ, इसके बाद स्वयंसेवकों ने दोनों स्थलों पर सफाई कर स्वच्छ ब्रज का संदेश दिया। हार्टफुलनेस के मथुरा समन्वयक निशांत शर्मा ने कहा कि आंतरिक शुद्धि और बाहरी स्वच्छता एक-दूसरे की पूरक हैं। जब मन निर्मल होता है, तभी सेवा का भाव जागृत होता है, कहा कि ब्रज करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, इसकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है ।
हार्टफुलनेस के रीजनल कोऑर्डिनेटर अनुपम अग्रवाल ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचने और पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की, उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही ब्रज की पावन धरोहर सुरक्षित रह सकती है। स्वयंसेवकों ने श्रमदान के साथ स्थानीय लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया, सभी ने ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। अभियान के बाद जेसीबी और ट्रेक्टर ट्रॉली की मदद यह एकत्रित कूड़ा हटाया गया। अभियान में सुरेंद्र शर्मा, योगेंद्र कुमार, प्रीति भान, के0पी0 सिंह, नीरज निगम, रश्मी, रमेश वर्मा, आर.पी. शर्मा, डॉ0 पंकज गुप्ता, डॉ0 ज्ञानेंद्र और रक्षा सिंह सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सहयोग किया ।







.jpeg)









