ई-रिक्शा चालकों ने रुक्मिणी विहार के मुख्य द्वार पर दिया धरना

ई-रिक्शा चालकों ने रुक्मिणी विहार के मुख्य द्वार पर दिया धरना
   वृंदावन । रुक्मिणी विहार के मुख्य गेट पर रविवार को ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के दौरान चालकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भारी-भरकम चालानों को रद्द करने और शहर में लागू रूट व्यवस्था समाप्त करने की मांग उठाई ।
    ई-रिक्शा एवं ऑटो चालक यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार कुशवाह ने बताया कि प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा चालकों के 20-20 हजार रुपये तक के चालान किए जा रहे हैं जिससे गरीब चालकों का रोजगार प्रभावित हो रहा है, उन्होंने मांग की है कि पुराने चालान तत्काल रद्द किए जाएं और भविष्य में इस तरह की कार्रवाई बंद की जाए, यूनियन का कहना है कि शहर में लागू रूट नंबर व्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं को पूरे शहर में घुमाने में परेशानी होती है ।
   कई बार यात्री पूरा ई-रिक्शा बुक करते हैं लेकिन रूट प्रतिबंध की वजह से चालक उनकी मांग पूरी नहीं कर पाते जिससे उनकी आमदनी पर भी असर पड़ रहा है, चालकों ने आरटीओ विभाग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ई-रिक्शाओं की बढ़ती संख्या के लिए चालक नहीं, बल्कि प्रशासन जिम्मेदार है, उन्होंने मांग की कि अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए लेकिन नियमों का पालन कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे चालकों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2003056
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.