कांग्रेसियों ने राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा को लेकर किया प्रदर्शन
कांग्रेसियों ने राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा को लेकर किया प्रदर्शन
मथुरा। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, महानगर इकाई के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए होलीगेट चौराहे पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ।
उनका आरोप था कि राम मंदिर में कथित चंदा गड़बड़ी का मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए,प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ता होली गेट से द्वारकाधीश मंदिर होते हुए विश्राम घाट पहुंचे। वहां उन्होंने यमुना तट पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया, पार्टी नेताओं ने कहा कि आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता जरूरी है और यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।







.jpeg)









