ट्रेड डील के विरोध में भाकियू चढूनी ने निकाली बाइक रैली

ट्रेड डील के विरोध में भाकियू चढूनी ने निकाली बाइक रैली
-किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील
   बलदेव (मथुरा)। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के आह्वान पर प्रस्तावित भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील (एफटीए) के विरोध में बाइक रैली निकाल  प्रदर्शन एवं नारेबाजी की, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम महावन को सौंपा, किसान बलदेव कसबे में डाक बंगला पर इकठ्ठा होकर नारेबाजी करते हुए बाइक रैली निकाल सैकड़ों की संख्या में महावन तहसील पहुंचे । 


  जिलाध्यक्ष संजय पाराशर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सोनवीर सिंह ने कहा कि प्रस्तावित व्यापार समझौता देश की कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था व्यापारियों, पशुपालकों, रोजगार और खाद्य एवं आर्थिक संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा है, समझौते से करोड़ों लोगों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, इस डील से अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में बढ़ावा मिलने से छोटे एवं सीमांत किसानों की आजीविका प्रभावित होगी ।
   प्रदेश महासचिव सतीश चन्द्र मंडल प्रवक्ता गौरव तोमर ने कहा भारत के किसान गरीब हैं और खेती उनकी जीविका है जबकि अमरीकी किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा, यदि सरकार डील निरस्त नहीं की तो किसान संवैधानिक तरीके से राष्ट्र व्यापी आंदोलन को बाध्य होंगे, रैली व प्रदर्शनं में हरिपाल परिहार, हरिओम फ़ौजी, योगेन्द्र, कुंतभोज, प्रमोद, रीतराम सिंह, रामप्रकाश, राकेश, अशोक, बहादुर, लाखन सिंह, योगेश, छत्तर सिंह, यशपाल, जगेश तोमर, प्रशांत, सौरभ शर्मा, बच्चू सिंह, भरत सिंह, राजू, मुकेश, दिनेश तोमर, शशी, पंकज, कान्हा पाराशर, कैलाश आदि किसानों ने भाग लिया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1925861
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.