वृंदावन के नगला किकी में मिला मध्य प्रदेश के व्यक्ति का शव

वृंदावन के नगला किकी में मिला मध्य प्रदेश के व्यक्ति का शव 
-मथुरा पहुंचे मृतक के पिता, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शुरू की जांच
   मथुरा । तीर्थनगरी वृंदावन में पिछले 15 वर्षों से रह रहे एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु का मामला सामने आया है, जैत थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला कीकी गांव के समीप उक्त व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में प्राप्त हुआ, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 
 प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुनील कुमार त्रिपाठी (उम्र लगभग 42 वर्ष) के रूप में हुई है, वह मूल रूप से जबलपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और काफी समय से वृंदावन में निवास कर रहे थे, बीते 16 जुलाई को नगला कीकी के समीप उनका शव बरामद हुआ था जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी की, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के पिता विमलेश कुमार त्रिपाठी जबलपुर से मथुरा पहुंचे, शनिवार को उन्होंने थाना जैत में इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया ।
  पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है, ताकि मृत्यु के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके, इस मामले की विवेचना जैत थानाध्यक्ष सोनू कुमार द्वारा की जा रही है, थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस की टीमें क्षेत्र में पूछताछ कर रही हैं और साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही हैं, साथ ही आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटनाक्रम का स्पष्ट पता लगाया जा सके, पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2065414
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.