भाजपा विधायक व प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी का किया सम्मान, जताया उत्साह

भाजपा विधायक व प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी का किया सम्मान, जताया उत्साह 
  मथुरा । भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं विधायक राजेश चौधरी का वार्ड नंबर 52 चंद्रपुरी धोली प्याऊ पार्षद सरस्वती धर्मेश नौहवार के निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े, फूल मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया, उन्हें गदा भेंटकर और 21 किलो फूलों की माला पहनकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।


   प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि भाजपा के उन समर्पित कार्यकर्ताओं का है जो दिन-रात पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचने में लगे रहते हैं, उन्होंने आगामी चुनावों को सांगठनिक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे और प्रदेश संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे, इस दौरान भाजपा के महानगर महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष नितिन कौशिक, सुरेंद्र प्रधान, मीडिया प्रभारी पंकज खंडेलवाल, सोनू चौधरी, योगेश चौधरी, हीरालाल भगोर, राधा रमन शर्मा, कप्तान वीरेंद्र सिंह, हर्ष गौर, मनीष चौधरी, विनय गिरी गोस्वामी, यस सारस्वत, बच्चू सिंह वर्मा, चंद्रप्रकाश दीक्षित, विपिन चाहर, विनोद भारद्वाज, गणेशपाल मास्टर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2063453
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.