बारिश ने खोली स्वच्छता अभियान की पोल, मार्ग पर बहा गंदा नाला
बारिश ने खोली स्वच्छता अभियान की पोल, मार्ग पर बहा गंदा नाला
-वृंदावन में हल्की बारिश के बाद रंगनाथ मंदिर मार्ग पर बहने लगा नाले के गंदा पानी
मथुरा । नगर निगम भले ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रहा हो लेकिन जरा सी बारिश ने दावों की पोल खोल दी, हाल ही में नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा वृंदावन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया था, सोशल मीडिया पर अभियान की तस्वीरें और वीडियो साझा कर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बताने का दावा भी किया गया, हालांकि बारिश के बाद सामने आए हालात इन दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा नालों की नियमित सफाई नहीं कराई जाती है, यही वजह है कि हल्की बारिश होते ही नाले ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगते हैं, गंदे पानी के बीच से राहगीरों और श्रद्धालुओं को गुजरना पड़ रहा है जिससे संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी रहती है, वृंदावन देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में मंदिरों के आसपास गंदगी और जलभराव की स्थिति न केवल श्रद्धालुओं को असुविधा पहुंचाती है, बल्कि धार्मिक नगरी की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से मांग की है कि सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करने के बजाय जमीनी स्तर पर नालों की नियमित सफाई, जल निकासी की बेहतर व्यवस्था और स्वच्छता पर प्रभावी कार्य किया जाए, ताकि बारिश के दौरान इस तरह की समस्याओं से लोगों को राहत मिल सके, अब देखने वाली बात यह होगी कि नगर निगम इस समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए ठोस कदम उठाता है या फिर हर बारिश के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को इसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता रहेगा ।







.jpeg)









