राज्यमंत्री ने बूथ अध्यक्षों को बताया भाजपा का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ
राज्यमंत्री ने बूथ अध्यक्षों को बताया भाजपा का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ
-सहकारिता मंत्री ने की भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत
गोवर्धन (मथुरा) । भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा बुधवार को गोवर्धन बस स्टैंड के समीप राधेश्याम सेवा सदन में बूथ अध्यक्ष प्रशिक्षण सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका व जनसंपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया, कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री जे0 पी0 एस0 राठौर, विधायक मेघश्याम सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया ।

प्रशिक्षण सत्र में मुख्य वक्ता सहकारिता राज्य मंत्री जे0पी0एस0 राठौर ने कहा कि किसी भी चुनाव की जीत का आधार मजबूत बूथ संगठन होता है, उन्होंने कहा कि बूथ जीता, चुनाव जीता केवल नारा नहीं, बल्कि भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार है, उन्होंने बूथ अध्यक्षों को संगठन का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी भूमिका सबसे अहम होती है, वही मंत्री श्री राठौर ने कार्यकर्ताओं से पन्ना प्रमुखों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने, मतदाता सूची के निरंतर सत्यापन और डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि अनुशासित एवं सक्रिय बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी गारंटी है ।
विधायक मेघश्याम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भाजपा की वास्तविक शक्ति है, उन्होंने बूथ प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रत्येक मतदाता से निरंतर संवाद बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया, भाजपा जिला महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने संगठनात्मक कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन के साथ पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे, उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया, संचालन जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र राणा ने किया ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, जिला सहकारी संघ अध्यक्ष सुल्तान सिंह तरकर, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन निरंजन सिंह धनगर, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा सिंह कुंतल, जिला महामंत्री विनीत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल, जिला उपाध्यक्ष ललित गौतम, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, सुरेंद्र सिंह प्रधान, परशुराम सिंह, राम फल मुंशी, मनोज ठाकुर, सौनोठ शुभम ठाकुर मोहन भारद्वाज, अजय शर्मा राजावत, कान्हा शर्मा, सुनील तरकर, प्रकाश सिंह गौड़, करतार सिंह, सतेंद्र सिरोही, सियाराम शर्मा, नितिन शर्मा, रामजीलाल ठाकुर, राकेश तोमर, कपिल पटेल, तिलक सिंह कुंतल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे ।







.jpeg)









