बाजना बिजलीघर पर धरने पर बैठे किसान, मिला समाधान का आश्वासन

बाजना बिजलीघर पर धरने पर बैठे किसान, मिला समाधान का आश्वासन
  बाजना (मथुरा) । क्षेत्र में बिजली विभाग की घोर लापरवाही और लगातार बनी समस्याओं के खिलाफ बाजना बिजली घर पर एक धरना प्रदर्शन किया गया, प्रदर्शन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और किसान शामिल हुए जिन्होंने बिजली व्यवस्था के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया, किसानों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पहुंचे नौहझील एसडीओ ने किसानों से वार्ता की और आश्वासन दिया कि किसानों की सभी मांगें एक सप्ताह से पहले ही पूरी कर दी जाएंगी ।
   धरने के दौरान किसानों और क्षेत्रवासियों की ओर से मांगें रखी गईं कि अनियमित विद्युत आपूर्ति किसानों को खेती-किसानी के लिए पूर्ण रूप से बिजली न मिल पाने की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए, 33 केवी लाइन का बदलाव खैर से बाजना के लिए आ रही जर्जर 33 केवी की लाइन को पूरी तरह बदलकर नई लाइन डालने की मांग प्रमुखता से उठाई गई, करुआ सिंह, डॉ0 चेतन नौवार, सोनू प्रधान, अजय सरपंच, लोकेश सरपंच, रवि कुमार, अनुज सागर, विवेक चौधरी आदि ने अधिकारियों द्वारा एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान करने का लिखित व मौखिक आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया गया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2001929
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.