भाजपा सरकार करोडों युवाओं के भविष्य से कर रही है खिलवाड

भाजपा सरकार करोडों युवाओं के भविष्य से कर रही है खिलवाड 
  मथुरा । आम आदमी पार्टी यूथ विंग उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश कमेटी सदस्य आदेश शर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही  है, 18 जुलाई को जंतर-मंतर पर जो हुआ वह लोकतंत्र के लिए काला दिन है, 18 जुलाई को अचानक भारी पुलिस बल ने जंतर-मंतर को घेर लिया और शांति से प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज कराया गया जिसमें कई छात्रों को गंभीर चोट आई है। 
  उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया गया ताकि इस आंदोलन को खत्म किया जा सके, सरकार का यह व्यवहार सत्ता के अहंकार को दिखाता है, जहाँ किसानों, महिलाओं और अब युवाओं की आवाज़ को लाठियों और आँसू गैस के गोलों से दबाने की कोशिश की जा रही है, आज देश का युवा बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्याओं को लेकर बहुत परेशान है, सरकार को युवाओं के मुद्दों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है, देश की तरक्की के लिए यह बहुत जरूरी है कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे, उन्होंने माग की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा तुरंत लिया जाए, युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और जबरन कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के संवैधानिक अधिकार की रक्षा की जाए ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1937969
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.