दिल्ली जाने की जिद पर किसान नेताओं व पुलिस में हुई नौकझौंक
दिल्ली जाने की जिद पर किसान नेताओं व पुलिस में हुई नौकझौंक
-भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने होली गेट पर किया प्रदर्शन, नरेन्द्र मोदी से मांगा इस्तीफा
मथुरा । भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी मानिक शर्मा, जिलाध्यक्ष भगवान दास तोमर, महिला जिलाध्यक्ष सपना ठाकुर के नेतृत्व में निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को दिल्ली जंतर मंतर के लिए प्रस्थान करने वाले थे कि उससे पहले ही इंस्पेक्टर कोतवाली, होली गेट चौकी इंचार्ज, बंगाली घाट चौकी इंचार्ज मय फोर्स यूनियन के होली गेट स्थित कार्यालय पर पहुंचे और कार्यालय को घेर लिया, उसके बावजूद यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडा लेकर टोपी पहनकर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, जब-जब मोदी डरता है पुलिस को आगे करता है आदि नारे लगाते हुए कार्यालय से बाहर निकले ।
किसान नेताओं और पुलिस में काफी झड़प हुई लेकिन पुलिस प्रशासन ने किसान नेताओं को दिल्ली नहीं जाने दिया, भारतीय किसान क्रांति यूनियन के उत्तर प्रदेश प्रभारी मानिक शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष भगवान दास तोमर, महिला जिलाध्यक्ष सपना ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि शनिवार को भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर दिल्ली जंतर मंतर में चल रहे छात्रों के आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे लेकिन पुलिस प्रशासन ने हमको दिल्ली नहीं जाने दिया, उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार जन विरोधी सरकार है इस सरकार ने जनता के हित के लिए कुछ भी नहीं किया, जंतर मंतर पर हुए लाठी चार्ज में घायल छात्रों को तत्काल मुआवजा दिया जाए, दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहि ।
किसान नेताओं ने बताया कि बीती शाम भारतीय किसान क्रांति यूनियन के महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल को पुलिस ने उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया, कल शाम से अभी तक पुलिस ने महानगर अध्यक्ष के घर को घेर रखा है, इस मौके पर यूनियन महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष पिंकी धनगर, वृंदावन नगर अध्यक्ष विनोद राजपूत, प्रदेश महासचिव नरोत्तम लाल पाराशर, गिरिराज पाराशर, विकास निषाद, डॉ0 महेंद्र शर्मा, दीपक पाराशर, भूरा सूर्यवंशी, गंगा देवी, उमा देवी, शशि यादव, आशा देवी, सुनीता देवी, बबीता सैनी, नीतू, वैजयंती, सीमा, रेखा सैनी, पुष्पा सैनी, अंजू सैनी आदि मौजूद थे ।







.jpeg)









