आखिर केंद्र सरकार ने आंदोलनकारियों के आगे टेके घुटने, संघर्ष की जीत
आखिर केंद्र सरकार ने आंदोलनकारियों के आगे टेके घुटने, संघर्ष की जीत
मथुरा । अखिल भारतीय समता फाऊंडेशन द्वारा रमेश सैनी के नेतृत्व में शनिवार को दोपहर तीन बजे केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा इस्तीफा दिए जाने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई और कृष्णा नगर बिजली घर तिराहे पर आंदोलन में शामिल लोग एकत्रित हुए व खुशी का इजहार कर धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र को देशभर में हुए प्रदर्शनों और युवाओं द्वारा आंदोलित छात्र छात्राओं के संघर्ष की विजय का पहला कदम बताकर हर्ष व्यक्त किया ।
साथ ही आंदोलन में लाठी चार्ज के दौरान हुए घायलों के प्रति सांत्वाना एवं आत्महत्या को मजबूर हुए छात्रों को आंदोलन की सफलता को समर्पित किया, संघर्ष मेव जयते के नारे लगाए साथ ही समस्त राजनीतिक दलों संगठनों जो अपना झंडा डंडा छोड़कर युवाओं की खातिर सड़क पर उतरे उन सबका आभार व्यक्त किया, इस दौरान लुकेश कुमार राही, रमेश सैनी, भीकमसेठ, नरेश सर, पुष्पेंद्र शुक्ला, नरेश चौधरी, विनोद कुमार, पल्लवी राही, अंशिका राही, कुमारी तनु,पूजा, वंदना राही, आकाश बाबू, हरेंद्र कुमार, बंटी, राज बब्बर, सौदान सिंह, विनोद कुमार, संजय कुमार, बीडीसी, संजय कुमार, रामजीलाल सरदार, महेंद्र सिंह, मंगतू लाल आदि ने आंदोलन की सफलता पर हर्ष व्यक्ति किया ।







.jpeg)









