द्वारिकाधीश मन्दिर में जन्माष्टमी तक होंगे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम
द्वारिकाधीश मन्दिर में जन्माष्टमी तक होंगे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम
-हिंडोले व घटाओं में राजाधिराज के दर्शन देते हैं भक्तों को आनंदित, कलेण्डर जारी
मथुरा । पुष्टिमार्ग संप्रदाय के प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में सोने चांदी के हिंडोले व रंग बिरंगी घटाओं के दर्शन पूरे श्रावण मास व श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव तक होंगे, मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी डॉ0 वागीश कुमार महाराज तृतीय पीठाधीश्वर, कांकरोली नरेश के निर्देशन सावन मास व भादो मास के सभी कार्यक्रमों का आयोजन होगा ।
30 जुलाई से श्रावण मास प्रारंभ होगा, श्रावण मास में ठाकुर जी स्वर्ण एवं रजत के विभिन्न हिंडोलों में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे, हिंडोला दर्शन का समय सायं 5:10 बजे से 5:40 बजे तक रहेगा, 10 अगस्त से विभिन्न घटाओं के कार्यक्रम शुरू होंगे, घटा दर्शन का समय सायं 7 बजे से 8 बजे तक रहेगा, कुल 9 घटाओं का आयोजन होगा जिसमें सबसे पहले 10 अगस्त को केसरी घटा उसके बाद क्रमशः हरी घटा, सोसनी घटा,आसमानी घटा,गुलाबी घटा,लाल घटा,श्याम घटा, लहरिया घटा,सफेद घटा मंदिर में सजाई जाएगी, 4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी और 5 सितंबर को नंद महोत्सव के साथ इन सभी कार्यक्रमों का समापन होगा, उन्होंने बताया कि जिस दिन मंदिर में घटा का मनोरथ होगा, उस दिन सायं 4 बजे होने वाले उध्यापन के दर्शन सायं 5 बजे होंगे ।






.jpeg)









