कारगिल दिवस : वीर शहीदों के साहस, त्याग, बलिदान को दी श्रद्धांजलि
कारगिल दिवस : वीर शहीदों के साहस, त्याग, बलिदान को दी श्रद्धांजलि
मथुरा । पूर्व सैनिकों ने 27 वां कारगिल विजय दिवस रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में एक होटल में मनाया और देश के वीर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को याद किया, जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह पूर्व जेसीओ ने कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, तत्पश्चात वीर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण करके की ।
उन्होंने कहा कि पूरा देश आज 27वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है, यह दिन उन अमर शहीदों को समर्पित है जिन्होनें 1999 के युद्ध में पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेड़कर दुर्गम चोटियों पर जीत का परचम लहराया था, नावली के लाल रविकरन नौहवार ने देश की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति दी और सीने में आठ गोलियां खाईं, उम्मीद की नगरिया गोवर्धन के शहीद सोरन सिंह ने देश की रक्षा करते हुए अपनी शहादत देकर मथुरा जनपद को गौरवान्वित किया, यह युद्ध 60 दिन तक चला, इस युद्ध में 527 से अधिक वीर योद्धा देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे और 1300 से अधिक वीर योद्धा घायल हुए थे ।
सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों ने अपने शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने का संकल्प लिया, युद्ध के वीर योद्धाओं एवं वीर नारियों को सम्मानित किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व गोताखोर सुपरिटेंडेंट एस0के0 सिंह और संचालन पूर्व जेसीओ डॉ0 रमेश चन्द ने किया, इस दौरान बलबीर सिंह, भगवान सिंह, हरिओम सिंह, राजेश चौधरी, राजवीर सिंह, विजयपाल सिंह, मुन्ना लाल, जुगेंद्र सिंह, लाल चन्द कुशवाह, ओमवीर सिंह, श्रीनिवास शर्मा, रणवीर सिंह, ऋषिदेव, राजबहादुर, प्रहलाद सिंह, शिवगणेश, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









