पुराने बस स्टैंड पर बस चालकों में मारपीट, जमकर हुई हाथापाई

पुराने बस स्टैंड पर बस चालकों में मारपीट, जमकर हुई हाथापाई
  मथुरा । महानगर के पुराने बस स्टैंड पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे दो बस चालकों और उनके साथियों के बीच जमकर मारपीट हो गई, मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया, दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे कुछ देर के लिए बस स्टैंड पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया, इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सामने आया ।
   वीडियो के आधार पर परिवहन विभाग और पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए घटना में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है, लोगों का कहना है कि पुराने बस स्टैंड पर बस चालकों और संचालकों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, उनका आरोप है कि पर्याप्त निगरानी और नियमित पुलिस गश्त के अभाव में ऐसे विवाद कई बार हिंसक रूप ले लेते हैं, इन दिनों गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले के चलते यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है,ऐसे समय में बस स्टैंड पर हुई मारपीट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, स्थानीय नागरिकों ने बस स्टैंड पर नियमित पुलिस गश्त, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1937967
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.