माथुर चतुर्वेदी परिषद की कार्यकारिणी की सम्पन्न हुई प्रथम बैठक

माथुर चतुर्वेदी परिषद की कार्यकारिणी की सम्पन्न हुई प्रथम बैठक 
   मथुरा । श्री माथुर चतुर्वेद परिषद की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक भैंस बहोरा स्थित चतुर्वेदी समाजवाडी पर संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिषद के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि वे माथुर चतुर्वेद परिषद को पूर्ण रूप से डिजिटल करेंगे, युवाओं को इससे जोड़ेंगे और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के साथ तन, मन और धन से खड़े रहेंगे, सभा के मुख्य अतिथि एवं परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने कहा कि युवाओं की माँग पर ही उन्होंने अध्यक्ष का चुनाव, चयन किया है ।


   उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा, मुझे पूरी अपेक्षा है कि आज समाज को जिन चीजों की आवश्यकता है, वे उन सभी को पूरा करेंगे जिस ज़माने में हम अध्यक्ष बने थे, उस समय इतनी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, लेकिन आज सब कुछ उपलब्ध है इसलिए वे इसे और आगे बढ़ाए, इससे पूर्व अरविंद चतुर्वेदी मुंबई शाखा, डॉ0 विनोदम चतुर्वेदी अध्यक्ष मुंबई डेरा, दुबई शाखा उपाध्यक्ष शरद चतुर्वेदी, संरक्षक गिरधारी लाल पाठक, नवीन नागर राकेश तिवारी एडवोकेट शामिल रहे ।
    बैठक में योगेंद्र चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी (पमपम), श्याम मोनू चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी,दिलीप चतुर्वेदी, नवनीत चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, योगेश चतुर्वेदी, बैजनाथ चतुर्वेदी रामलीला वाले, माखनलाल चतुर्वेदी, पंडित मथुरानाथ व्यास,रवि देव, अशोक धीरज लाल पाठक, दीपक बैंकर, मोहित चतुर्वेदी,आदित्य, और कपिल बैजनाथ चतुर्वेदी,पुनीत चतुर्वेदी, सौरभ पंडित, गोपाल चतुर्वेदी पत्रकार यज्ञदत्त चतुर्वेदी, आने सरदार, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, सभा का संचालन परिषद के महामंत्री संजय चतुर्वेदी एल्पाइन ने किया ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1951253
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.