कोसी कोटवन हरियाणा बॉर्डर पर हुआ भीषण सड़क हादसा

कोसी कोटवन हरियाणा बॉर्डर पर हुआ भीषण सड़क हादसा
-प्राइवेट बस ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल
   मथुरा । कोसीकलां थाना क्षेत्र स्थित कोटवन कट पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क किनारे गड्ढे में उतर गईं, हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया ।


  घटना की सूचना मिलते ही कोसीकलां पुलिस के अलावा नेशनल हाईवे टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है, चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किया जा रहा है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस अपने निर्धारित मार्ग पर चल रही थी, तभी पीछे से तेज गति से आ रही प्राइवेट बस ने उसमें टक्कर मार दी ।
    वहीं यात्रियों का आरोप है कि प्राइवेट बस चालक अधिक सवारियां बैठाने की होड़ में तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था जिसके चलते वह नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया, हादसे के बाद पुलिस ने हाईवे टीम और क्रेन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त बसों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1951263
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.