अटल्ला चुंगी चौराहे पर बनेगा 80 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर

अटल्ला चुंगी चौराहे पर बनेगा 80 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर
-वृंदावन में बदलेगी परिक्रमा मार्ग की सूरत, परिक्रमार्थियों को मिलेगी सुविधा 
  वृंदावन (मथुरा) । ठाकुर श्री बांके बिहारी जी की नगरी वृंदावन में पावन परिक्रमा मार्ग को अब नई सूरत में विकसित किया जाएगा, देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र इस परिक्रमा मार्ग को वाहन, ई रिक्शा और परिक्रमार्थियों के लिए अलग अलग सुगम और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाए जाने की तैयारी है, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने इस अवस्थापना विकास योजना को स्वीकृति दी है ।


    मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि वृंदावन परिक्रमा मार्ग केवल एक सड़क नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का पथ है, प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु श्री बाँकेबिहारी जी के दर्शन के साथ इस पावन लीलाभूमि की परिक्रमा करने भी आते हैं, वर्तमान में वाहनों, ई-रिक्शा और पैदल यात्रियों के एक साथ चलने से कई स्थानों पर जाम और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, नई योजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है ।


  विप्रा उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम चरण में रमणरेती से निधिवन तक  लगभग 3:30 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग के सुदृढ़ीकरण पर लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, इससे ई रिक्शा, वाहन और परिक्रमार्थियों के लिए अलग अलग रास्ते होंगे, फुटपाथ, सुविधा जोन भी विकसित किए जाएंगे, आरसीसी कवर ड्रेन, बिजली, संचार और अन्य यूटिलिटी सेवाओं को भूमिगत किया जाएगा, उन्होंने बताया कि योजना के दूसरे भाग में अटल्ला चुंगी चौराहे पर लगभग 800 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा जिस पर लगभग 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे, यह चौराहा वृंदावन परिक्रमा मार्ग का प्रमुख चौराहा है, जहां अधिकांश समय यातायात का दबाव बना रहता है, उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर बनने से वाहनों का आवागमन निर्बाध होगा और परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को बिना किसी व्यवधान के अपनी परिक्रमा पूरी करने में सुविधा मिलेगी ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1951261
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.