जैन जी ने मजबूती से अपनी बात रखी, भाषा में मर्यादा भी जरूरी

जैन जी ने मजबूती से अपनी बात रखी, भाषा में मर्यादा भी जरूरी
   वृन्दावन । ठा. श्री प्रियाकान्तजु मंदिर पर हजारों शिष्यों ने धर्मगुरु देवकीनंदन ठाकुर महाराज का पूजन कर प्राचीन गुरू-शिष्य परम्परा का निर्वहन किया, देवकीनंदन महाराज ने विभिन्न स्थानों से आये शिष्यों को नशामुक्त सात्विक जीवन जीने एवं धर्मानुसार सद् आचरण करने का उपदेश दिया, देर सांय तक गुरू पूजन का क्रम चलता रहा, छटीकरा मार्ग स्थित प्रियाकान्तजु मंदिर के शांति सेवा सभागृह में गुरूपुर्णिमा महोत्सव मनाया गया ।


  देवकीनंदन महाराज के मंदिर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया, कोलकाता से आये भक्तों ने आरती उतारी, तत्पश्चात गुरू पूजन एवं आर्शीवचन कार्यक्रम आयोजित हुआ, शिष्यों को सात्विक जीवनशैली का उपदेश करते हुये देवकीनंदन महाराज ने कहा कि धर्म के बताये मार्ग पर चल कर अपने लोक और परलोक को सुधारना चाहिये, जैन जी के युवाओं को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि हम अपनी बात को पूरी मजबूती से आगे रख सकें हैं लेकिन हमें अपनी भाषा और मर्यादा का भी ज्ञान होना चाहिये, हमें यह याद रखना चाहिये कि हम किस प्रकार से अपनी बात कह रहे हैं। 
  

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1951251
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.