बिजली चोरी में विजिलेंस ने पांच लोगों पर की कार्यवाही
बिजली चोरी में विजिलेंस ने पांच लोगों पर की कार्यवाही
मथुरा । विजिलेंस एवं क्षेत्रीय टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है, अवैध केबलों को जब्त किया गया, अतिरिक्त केबल डालकर एसी, चारा मोटर, इंडक्शन चूल्हा आदि विद्युत उपकरण चलाए जा रहे थे, विद्युत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है ।
.jpg)
विजिलेंस प्रभारी अरूण कुमार एवं एसडीओ मनीष बंसल के निर्देशन में टीम ने सतोहा बिजलीघर से पोषित शहरी फीडर पर चेकिंग की। यहां पांच कनेक्शनों पर लगे मीटर की इनकमिंग केबल में कट लगाकर अतिरिक्त केबल जुड़ी मिली, सभी के कनेक्शन दो किलोवाट में स्वीकृत थे, विद्युत चोरी में पांच, 10, आठ, नौ एवं छह किलोवाट लोड मिला, इस क्षेत्र में लगातार कार्रवाई से गड़बड़ी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है, टीम में जेई किशन कुमार सोनकर, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र पाल सिंह, जेई दतिया धु्रव साहू, कपिल, जागेश्वर, अंकुर आदि शामिल थे ।







.jpeg)







