शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान

शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान
-सीओ सिटी ने वाहन चालकों को भी दी हिदायत, शराब पीकर नही चलाएं गाडी
  मथुरा । आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया, एएसपी आशना चौधरी ने शहर कोतवाली क्षेत्र के सौंख रोड से लेकर मंडी चौराहे तक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की, वाहनों की डिग्गियां खुलवाकर तलाशी ली गई ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके ।


   अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो दर्जन से अधिक वाहन चालकों के चालान किए गए, वहीं नियमों के विपरीत काली फिल्म लगी दो कारों के शीशों से मौके पर ही फिल्म उतरवाई गई, पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एएसपी आशना चौधरी ने सौंख रोड स्थित शराब के ठेकों और ताज होटल के आसपास भी निरीक्षण किया, खुले में शराब पीकर माहौल खराब करने वाले लोगों को पुलिस ने कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने के निर्देश दिए, साथ ही ठेका संचालकों को भी व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा गया।
  निरीक्षण के दौरान सड़क पर फैले अतिक्रमण और बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों पर एएसपी ने नाराजगी जताई, उन्होंने शराब ठेका और होटल संचालकों को तत्काल अतिक्रमण हटाने और सभी सीसीटीवी कैमरों को चालू कराने के निर्देश दिए, चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा लापरवाही मिली तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, एएसपी आशना चौधरी ने कहा कि आगामी त्योहारों के दौरान शहर की शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, किसी भी प्रकार की अराजकता, नियमों की अनदेखी या सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, अभियान के दौरान शहर कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा, कृष्णा नगर चौकी प्रभारी संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1951252
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.