नगर निगम अंतर्गत बिरला मन्दिर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल

नगर निगम अंतर्गत बिरला मन्दिर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल
  मथुरा । नगर निगम के वार्ड संख्या 45 स्थित बिरला मंदिर क्षेत्र के कृष्णापुरम में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, क्षेत्र के स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है, लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारी क्षेत्र में आने के बावजूद सफाई कार्य पर ध्यान देने के बजाय मोबाइल चलाते या चाय की दुकानों पर समय बिताते नजर आते हैं, उनका आरोप है कि सफाई व्यवस्था को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है ।


  स्थानीय निवासियों का यह भी कहना है कि नगर आयुक्त द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं लेकिन वार्ड-45 में इन आदेशों का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है, कर्मचारियों की कार्यशैली से ऐसा प्रतीत होता है कि नगर आयुक्त के निर्देशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, क्षेत्रवासियों के अनुसार कृष्णापुरम स्थित पानी की टंकी वाले रोड पर लंबे समय से गंदगी का अंबार लगा हुआ है, नियमित सफाई न होने के कारण राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरी स्थिति में संबंधित सफाई सुपरवाइजर की लापरवाही भी स्पष्ट रूप से सामने आ रही है, यदि समय रहते प्रभावी निगरानी और नियमित सफाई सुनिश्चित नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1955546
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.