स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हैल्पिंग हैंड्स सोसाइटी ने किया बेटी का कन्यादान

स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हैल्पिंग हैंड्स सोसाइटी ने किया बेटी का कन्यादान
   मथुरा । समाज सेवा और मानवता के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हैल्पिंग हैंड्स सोसाइटी ने अपने प्रोजेक्ट लाडो के अंतर्गत मनीषा के विवाह में सहयोग कर कन्यादान का पुण्य कार्य सम्पन्न कराया, संस्था के संस्थापक पियूष बंसल ने बताया कि समाज की प्रत्येक बेटी को सम्मानपूर्वक अपने नए जीवन की शुरुआत करने का अवसर मिले, यही संस्था का उद्देश्य है, जिन परिवारों के सामने आर्थिक कठिनाइयाँ होती हैं, उनके लिए समाज का सहयोग किसी वरदान से कम नहीं होता ।


  उन्होंने कहा कि स्वर्गीय किशन लाल के निधन के बाद परिवार ने अनेक चुनौतियों का सामना किया है और संस्था ने समाज के सहयोग से इस बेटी के विवाह में सहभागी बनने का प्रयास किया, इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा एवं दिशा फैशन इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर श्रीमती शिखा बंसल ने संस्था की टीम के साथ विवाह हेतु आवश्यक सामग्री भेंट की इनमें डबल बेड, एक टेबल, स्टील की टंकी, गैस स्टोव, प्रेस, कुकर, पंखा, दावत हेतु राशन सामग्री, दोना-पत्तल, खाने के बर्तन, साड़ियाँ, लड़की एवं लड़के के कपड़े, श्रृंगार का सामान, बेडशीट, कंबल, इलेक्ट्रॉनिक केटल सहित अन्य उपयोगी सामग्री एवं सहयोग राशि शामिल रही। 
  संस्था के वरिष्ठ सदस्य भारत अग्रवाल ने बताया कि समाज के सहयोग से ही ऐसे सेवा कार्य संभव हो पाते हैं, कन्यादान केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवार के साथ खड़े होने का एक मानवीय प्रयास है, सद्भावना चौरिटेबल ब्लड बैंक के संस्थापक संजीव ने भी इस सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया, उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि किसी भी बेटी का विवाह आर्थिक अभाव के कारण प्रभावित न हो, संस्था की वरिष्ठ सदस्या अंकिता शर्मा ने बताया कि लाडो का कन्यादान अभियान के अंतर्गत संस्था विवाह से पूर्व परिवार की स्थिति का सत्यापन करती है और समाज के सहयोग से आवश्यक सामग्री एकत्रित कर बेटियों के विवाह में सहयोग करती है । 
 इस अवसर पर संस्था के सदस्य मीनल, नेहा मित्तल, अंजली, कृतिका, अनिल, भोला सिंह, लव चौधरी सहित अनेक सहयोगी उपस्थित रहे। अंत में संस्था ने सभी समाजसेवियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहाकृ ष्रिश्तों का नाम ज़रूरी नहीं होता, कुछ बेनाम रिश्ते भी किसी की ज़िंदगी बदल देते हैं। संस्था ने समाज के सभी नागरिकों से अपील की कि वे ष्लाडो का कन्यादान अभियान से जुड़कर जरूरतमंद बेटियों के जीवन में खुशियाँ लाने का माध्यम बनें, ताकि कोई भी बेटी अपने विवाह के दिन स्वयं को असहाय महसूस नही करे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2002393
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.