मृतक संविदाकर्मी के परिजनों को एक करोड़ के मुआवजे की मांग

मृतक संविदाकर्मी के परिजनों को एक करोड़ के मुआवजे की मांग
   मथुरा । आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने कैंट बिजली घर स्थित संविदा कर्मियों के धरने को संबोधित करते हुए सबसे पहले 4 अगस्त को करंट लगने से दीपक संविदा कर्मी के निधन पर शोक व्यक्त किया, उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि मृतक दीपक के परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए तथा आगे से संविदा कर्मियों से बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था आदि के हाई टेंशन लाइन पर काम नहीं कराया जाए ।


  उन्होंने संविदा कर्मियों के मांग पत्र को अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि संविदा कर्मियों की सभी मांगें  जायज हैं, सरकार को तुरंत  पूरा करना चाहिए, अधिकारियों को संविदा कर्मियों के नेताओं के साथ शीघ्र वार्ता करनी चाहिए, उन्होंने धरने पर बैठे सभी आंदोलनकारियों को भरोसा दिलाया कि जब तक आंदोलनकारी अपनी मांगों के लिए लड़ेंगे तब तक आम आदमी पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका समर्थन करेगी, इस दौरान पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल एवं महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निर्मल शर्मा धरने मौजूद रहीं ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1959300
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.