सीडीओ ने की अक्षय पात्र फाउंडेशन के सेवा कार्यों की सराहना
सीडीओ ने की अक्षय पात्र फाउंडेशन के सेवा कार्यों की सराहना
-अक्षयपात्र के केंद्रीकृत रसोईघर का सीडीओ ने किया निरीक्षण, परखी भोजन की गुणवत्ता
मथुरा । मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में मिड डे मिल योजना के लिए तैयार होकर भोजन व्यवस्था की गुणवत्ता परखने के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन, वृन्दावन के केंद्रीकृत रसोईघर का भौतिक निरीक्षण किया, उन्होंने रसोईघर में संचालित आधुनिक एवं स्वचालित खाद्य निर्माण प्रणाली तथा भोजन निर्माण एवं वितरण से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, सीडीओ ने स्वचालित रोटी निर्माण मशीन, नमकीन निर्माण मशीन, सब्जी काटने हेतु प्रयुक्त कटिंग मशीन, कोल्ड रूम, राइस कुकर एवं दाल कुकर का निरीक्षण किया ।
इसके अतिरिक्त उन्होंने भोजन की पैकिंग हेतु उपयोग किए जाने वाले विशेष रूप से निर्मित स्टेनलेस स्टील इंसुलेटेड कंटेनरों, लोडिंग प्लेटफॉर्म क्षेत्र, बर्तनों की धुलाई एवं स्वच्छता व्यवस्था, स्टीम बॉयलर, ईटीपी तथा खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था का भी विस्तार से अवलोकन किया, निरीक्षण के दौरान संस्था के ऑपरेशन मैनेजर अमित कुमार ने सीडीओ को रसोईघर की संपूर्ण कार्यप्रणाली से अवगत कराया, उन्होंने बताया कि रसोईघर में भोजन पूर्णतः स्टीम आधारित आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाता है जिससे भोजन की गुणवत्ता, पोषण एवं स्वच्छता सुनिश्चित होती है ।
भोजन तैयार होने के उपरांत उसे निर्धारित मानकों के अनुसार पैक किया जाता है तथा सब्जियों की कटाई एवं अन्य खाद्य प्रसंस्करण कार्य आधुनिक मशीनों की सहायता से किए जाते हैं, साथ ही सभी बर्तनों एवं उपकरणों को सैनिटाइज़र द्वारा स्वच्छ एवं कीटाणुरहित किया जाता है, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि तैयार गर्म भोजन को विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए तापमान-नियंत्रित वाहनों के माध्यम से निर्धारित समय के भीतर विद्यालयों तक पहुँचाया जाता है जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गर्म भोजन उपलब्ध कराया जा सके, सीडीओ पूजा गुप्ता ने रसोईघर की स्वच्छता, आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था तथा भोजन निर्माण एवं वितरण प्रणाली की सराहना करते हुए जनपद के स्कूलों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने हेतु संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की ।







.jpeg)







