प्रस्तावित श्रीकृष्ण जन्मभूमि जलाभिषेक व कारसेवा स्थगित

प्रस्तावित श्रीकृष्ण जन्मभूमि जलाभिषेक व कारसेवा स्थगित
   मथुरा । राष्ट्रीय हनुमान दल द्वारा आगामी 9 अगस्त को प्रस्तावित श्रीकृष्ण जन्मभूमि जलाभिषेक कारसेवा कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री तरुण कुमार गुप्ता की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि पूज्य संत-महात्माओं के अनुरोध तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जारी सूचना के अनुसार श्रावण मास में देशभर से बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ यात्रा कर अपने निर्धारित शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं ।
  मथुरा में अतिरिक्त जनसमूह एकत्रित होने से कानून-व्यवस्था, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाएं प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए संत समाज ने सर्वसम्मति से कार्यक्रम को श्रावण मास की समाप्ति के बाद नई तिथि पर आयोजित करने का निर्णय लिया है, संगठन ने श्रद्धालुओं और शिवभक्त कांवड़ियों से अपील की है कि वे अपने साथ लाए पवित्र गंगाजल से अपने निर्धारित शिवालयों एवं गंतव्य स्थलों पर ही भगवान शिव का जलाभिषेक करें ।
  उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को मथुरा आने का कष्ट न करें, राष्ट्रीय हनुमान दल ने सभी श्रद्धालुओं से पूज्य संतों के निर्णय का सम्मान करने, प्रशासन का सहयोग करने तथा शांति, अनुशासन एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है, सूचना में कहा गया है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि जलाभिषेक कारसेवा की अगली तिथि पूज्य संत-महात्माओं के मार्गदर्शन एवं निर्णय के अनुसार शीघ्र घोषित की जाएगी ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1972298
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.