अन्तराष्ट्रीय योग दिवस : 15 से 21 तक होगा साप्ताहिक योगाभ्यास 

अन्तराष्ट्रीय योग दिवस : 15 से 21 तक होगा साप्ताहिक योगाभ्यास 
-जिले के देवालयों से लेकर यमुना के घाटों तक होंगे योग के विभिन्न आयोजन 
       मथुरा । नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य एवं जनसहभागिता के साथ सफल बनाया जायेगा जिसमें जनपद के प्रमुख घाटों एवं मंदिरों के प्रांगणों में भी योग के सत्र होंगे, गत वर्षों में योग दिवस का आयोजन पार्क, स्कूल, कॉलेज, स्टेडियम आदि स्थानों पर किया जाता था, इस वर्ष योग दिवस का आयोजन पार्क, स्कूल, कॉलेज, स्टेडियम आदि स्थानों के साथ-साथ जनपद के प्रमुख घाटों एवं मंदिरों के प्रांगणों में भी किया जायेगा, 15 से 21 जून तक योग सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा जिसमें जिला मुख्यालय, सभी तहसील, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, मंदिर, घाटों, पार्कों आदि पर प्रातः छह से आठ बजे तक योग किया जायेगा । 
     नगर निगम मथुरा वृंदावन के प्रमुख योगा स्थलों में प्रेम मंदिर, विश्राम घाट सहित 25 अन्य घाट, जवाहर बाग, देवहरा बाबा घाट, केशी घाट सहित वृंदावन के अन्य घाट, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भगत सिंह पार्क डैंपियर नगर तथा गांधी पार्क वृंदावन को शामिल किया गया है, गोवर्धन के प्रमुख योगा स्थल में जहां योग कराया जायेगा उनमें श्रीनाथ जी मंदिर, गीता आश्रम रमणरेती, कीर्ति मंदिर बरसाना, सिद्ध विनायक कॉलेज तथा श्री बाबूलाल महाविद्यालय हैं, तहसील सदर में हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कॉलेज फरह, पं0 दीनदयाल उपाध्याय धाम फरह तथा किसान इंटर कॉलेज राल को शामिल किया गया है, छाता के में गांधी पार्क कोसीकलां, नंदगांव मंदिर प्रांगण, कोको कोला फैक्ट्री परिसर, संस्कृति विश्वविद्यालय हैं।
      इसी प्रकार तहसील मांट के बृज आदर्श इंटर कॉलेज, श्री राधारानी मंदिर पार्किंग स्थल पिथरौली पानी गांव तथा तहसील परिसर मांट का चयन किया गया है, महावन तहसील के विकास खंड राया परिसर, ऋषिकुल इंटरनेशनल स्कूल प्रेमनगर तथा रमणरेती आश्रम को चुना गया है, 21 जून को नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा जिसकी थीम "हर घर आंगन योग" को रखा गया है, जनपद में मुख्य कार्यक्रम स्व0 मोहन पहलवान गणेशरा स्टेडियम में प्रातः छह बजे से प्रातः आठ बजे आयोजित होगा, यह आयोजन आयुष विभाग द्वारा किया जायेगा ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 734896
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.