एसएसपी ने पंक्चर करने वाले मुख्य आरक्षी को किया निलंबित

एसएसपी ने पंक्चर करने वाले मुख्य आरक्षी को किया निलंबित 
  मथुरा । मथुरा-वृंदावन में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस की एक कार्रवाई सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी बाइक के टायर में नुकीला औजार यानी सूजा मारकर उसे पंचर करता नजर आ रहा है, हाथ में हत्थे वाला बड़ा सा सूजा लिए तिराहे चौराहों पर खडे पुलिसकर्मी आसानी से दिख जाते हैं ।


  खासकर ऑटो, ई रिक्शा को नियंत्रित करने के लिए यह खास उपाय पुलिस द्वारा अपनाया जाता है, बेतरतीब खडे ऑटो को पंचर कर देते हैं, हालांकि इसी तरह की एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी मथुरा ने पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच चल रही है, इसके बाद लोगों में यह चर्चा चल निकली है कि पुलिसकर्मियों द्वारा अक्सर सूजा भौंप कर वाहन को पंचर कर देने की प्रक्रिया वाकई वैध नहीं है ।


  सीओ सदर वरूण कुमार की ओर से जारी किये गये बयान में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिसकर्मी द्वारा एक बाइकर को रोक कर उसका टायर पंचर किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि वीडियो के संबंध में जानकारी की गई तो यह प्रकाश में आया कि थाना वृंदावन पर नियुक्त मुख्य आरक्षी सुनील कुमार यादव द्वारा यह कृत किया गया है, जांच के क्रम में रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1984791
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.