तिरंगा रैली निकालकर सफाई कर्मियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

तिरंगा रैली निकालकर सफाई कर्मियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
   मथुरा । उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के सैकड़ों पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने गुरुवार को पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया, कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर नारेबाजी करते हुए और राजीव भवन से डीएम कार्यालय तक तिरंगा रैली निकाली, रैली के प्रारंभ से पूर्व कर्मचारियों ने डीपीआरओ धनंजय जायसवाल को ज्ञापन देने के बाद डीएम को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । 


  संघ के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों को नवीन पेंशन योजना के तहत रखा गया है, उन्होंने एनपीएस में कई खामियां गिनाईं, कहा कि एनपीएस में निश्चित पेंशन का प्रावधान नहीं है, यह बाजार आधारित योजना है, इससे कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली पेंशन को लेकर अनिश्चितता और असुरक्षा महसूस होती है, प्रदर्शनकारियों ने तर्क दिया कि कर्मचारी अपनी पूरी सेवा अवधि के दौरान शासन और जनता के हित में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं इसलिए सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवनयापन के लिए एक निश्चित पेंशन व्यवस्था आवश्यक है ।


   कर्मचारियों का मानना है कि पुरानी पेंशन योजना ही उनके बुढ़ापे का एकमात्र प्रमुख सहारा है, ज्ञापन में संघ के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना को तत्काल बहाल करने की मांग की, कर्मचारियों का कहना है कि इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और वे वृद्धावस्था में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकेंगे, प्रदर्शन में  जिला महामंत्री जगत चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष बलजीत सिंह मथुरा, रामकुमार गोवर्धन, मुकेश कुमार चौमुहां, सतीश कुमार नंदगांव, धर्मेन्द्र कुमार नौहझील, लोकेश कुमार मांट, वीरपाल बलदेव, तोताराम छाता, महेश फरह, कृष्णवीर राया के अलावा सैकड़ों संघ के कई पदाधिकारी और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1984787
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.