राया कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान बना मजाक
राया कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान बना मजाक
राया (मथुरा) । कस्बे में रेलवे पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान भी मजाक बन कर रह गया, रेलवे पुलिस ने सब्जी मंडी पहुंच कर अतिक्रमण हटवाया लेकिन उनके जाते ही वहां पर अतिक्रमण फिर जमा हो गया, सब्जी मंडी में अतिक्रमण के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं लेकिन हर बार अतिक्रमण हटाओं अभियान मजाक बन कर ही रह जाता है ।
.jpg)
वृहस्पितवार के दिन रेलवे पुलिस ने कस्बे में सब्जी मंडी में फड़ ठेल ढकेल को हटावा कर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया, रेलवे पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान को लेकर अतिक्रमण कारियों मे खलबली मच गई और कुछ समय के लिए सब्जी मंड़ी साफ हो गई लेकिन पुलिस कर्मियों के जाते ही अतिक्रमण ज्यौ की त्यौ जमा हो गया, लोगों का कहना है कि सब्जी मंड़ी में फड़ लगाने के लिए मोटी सुविधा शुल्क रेलवे पुलिस को जाती है जिसके कारण यह अभियान हर बार इसी तरह से चलता है ।
.jpg)







.jpeg)











