विजिलेंस ने की कार्यवाही, 38 किलोवाट की पकडी बिजली
विजिलेंस ने की कार्यवाही, 38 किलोवाट की पकडी बिजली
-फरह क्षेत्र में छह परिसरों में बिना कनेक्शन की जा रही थी बिजली चोरी
मथुरा । विजिलेंस टीम ने छह स्थानों पर बिना संयोजन की जा रही बिजली चोरी को पकडा है, 6 स्थानों पर 38 किलोवाट की बिजली चोरी पकडी है, विजिलेंस टीम ने यह कार्यवाही फरह क्षेत्र के गांव कुरकुंदा, भाहई व सरूरपुर गांवों में की, गांव कुरकुंदा में विजिलेंस टीम ने देवेश पुत्र रामप्रसाद के परिसर में एमएलवी 6 श्रेणी में पांच किलोवाट की बिजली चोरी पकडी, वहीं ओमप्रकाश पुत्र किशन सिंह के परिसर में एमएलवी 6 श्रेणी में पांच किलोवाट की बिजली चोरी पकडी गई है ।
.jpg)
दोनों परिसरों में बिना कनेक्शन के अवैध केबल से बिजली चोरी की जा रही थी, भाहई गांव में एमएलवी एक श्रेणी में पांच और नौ किलोवाट की बिजली चोरी पकडी, दोनों स्थानों पर बिना संयोजन के अवैध केबल से बिजली चोरी की जा रही थी, वहीं सरूरपुर गांव में एमएलवी एक श्रेणी में छह और सात किलोवाट की बिजली चोरी अलग अलग परिसरों में पकडी, इस कार्यवाही करने वाली टीम में विजिलेंस प्रभारी एसआई अरूण कुमार, जेई सुशील कुमार आदि शामिल थे ।
.jpg)







.jpeg)











